Thursday, April 9, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडललखनऊ की ई-बसों में दिव्यांग यात्रियों के लिए स्मार्ट कार्ड की सुविधा...

लखनऊ की ई-बसों में दिव्यांग यात्रियों के लिए स्मार्ट कार्ड की सुविधा शुरु

– सिटी बसों में 118 रुपए में एक वर्ष के लिए दिव्यांग यात्री बनवा सकेंगे स्मार्ट कार्ड

– चारबाग और अवध बस स्टेशन पर बनेगा स्मार्ट कार्ड

लखनऊ (हि.स.)। नगरीय परिवहन ने लखनऊ की इलेक्ट्रिक सिटी बसों में दिव्यांग यात्रियों के लिए मात्र 100 रुपए के रजिस्ट्रेशन फीस और 18 फीसदी जीएसटी के साथ 118 रुपए में एक वर्ष के लिए निःशुल्क स्मार्ट कार्ड की सुविधा शुरू की है। इस कार्ड से सभी रूटों पर दिव्यांग यात्री सफर कर सकेंगे।

नगरीय परिवहन ने लखनऊ की ई-बसों में दिव्यांग यात्रियों के लिए मात्र 100 रुपए रजिस्ट्रेशन फीस और 18 फीसदी जीएसटी के साथ 118 रुपए में एक वर्ष के लिए निःशुल्क स्मार्ट कार्ड की सुविधा शुरू की है। जो दिव्यांगजन 40 से 80 फीसदी तक दिव्यांग प्रमाण-पत्र धारक हैं, उन्हें अकेले बस में यात्रा मान्य है। इसके अलावा 80 फीसदी या उससे अधिक के दिव्यांगता पर उनके साथ एक सहवर्ती भी निःशुल्क यात्रा कर सकेंगे।

सिटी परिवहन के प्रबंध निदेशक ने शनिवार को बताया कि मंडलायुक्त रंजन कुमार के दिशा निर्देश पर लखनऊ की जनता को बेहतर तरीके से सिटी बसें उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसका नतीजा यह रहा कि बीते साल की तुलना में इस साल दोगुना करीब 02 करोड़ 40 लाख रुपए की रिकार्ड आय हुई है। बीते साल की तुलना में दैनिक सवारियों की संख्या गत मई माह में दो गुना से ज्यादा बढ़कर 17 लाख 91 हजार हो गई है।

उन्होंने बताया कि दिव्यांग यात्रियों के लिए चारबाग बस स्टेशन और कमता स्थित अवध बस स्टेशन के काउंटर पर स्मार्ट कार्ड बनवाने की सुविधा शुरू की गई है।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular