सुलतानपुर(हि.स.)। जिले के लंभुआ विधानसभा क्षेत्र के विधायक देवमणि द्विवेदी ने लखनऊ-वाराणसी शटल स्पेशल ट्रेन को गुरुवार को लंभुआ रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। विधायक द्विवेदी के प्रयास से लंभुआ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव संभव हो सका। गुरुवार सुबह पहली बार लंभुआ में शटल का ठहराव हुआ। पार्टी समर्थक एवं स्थानीय नागरिकों ने ट्रेन का स्वागत किया। लोको पायलट का विधायक की पत्नी ने स्वागत कर आभार जताया।
दयाशंकर
