Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरोहनिया में जर्जर मकान गिरा, मलबे में दबकर एक व्यक्ति की मौत,...

रोहनिया में जर्जर मकान गिरा, मलबे में दबकर एक व्यक्ति की मौत, तीन घायल

वाराणसी। रोहनिया थाना क्षेत्र के मिसिरपुर गांव में शनिवार तड़के एक जर्जर मकान अचानक भरभराकर गिर गया, जिसमें दबकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, गृह स्वामिनी सहित तीन अन्य मलबे की चपेट में आकर घायल हो गये। हादसे से वहां अफरा-तफरी मच गई। घायलों की चीख पुकार सुनकर मौके पर आसपास के लोग पहुंचे। घटना की जानकारी पुलिस को देकर लोगों ने मलबे में दबे घायलों को बाहर निकाल कर अस्पताल भिजवाया। 
मिसिरपुर गांव निवासी मुन्ना लाल गुप्ता (55) फेरी लगाने का कार्य करते थे। शुक्रवार की शाम फेरी लगाकर अपने घर वापस लौटे थे। उनका दो कमरे का मकान बेहद जर्जर हालत में था। देर रात घर के बाहर सोये मुन्नीलाल भोर में घर के कमरे में गये ही थे कि अचानक मकान भहरा कर गिर गया। मलबे में दबकर मुन्नीलाल की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि पहले से दूसरे कमरे में सोई मुन्ना लाल की पत्नी राजकुमारी गुप्ता (52) मलबे में दबकर घायल हो गई। मलबे की चपेट में पड़ोसी असाडू यादव (60), रविन्द्र (23) भी घायल हो गया। आनन-फानन में पड़ोस के लोगों ने मलबे में दबे लोगों को बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मुन्ना लाल को मृत घोषित कर दिया। तीनों घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उधर

RELATED ARTICLES

Most Popular