रेल राज्यमंत्री सुरेश सी. अंगड़ी ने नमो ऐप से रेलवे के अफसरों से की वार्ता

-काशी स्टेशन के संवर्द्धन के कार्य को जान अफसरों को सराहा

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में काशी स्टेशन के संवर्द्धन के कार्यो को लेकर केंद्रीय रेल राज्यमंत्री सुरेश सी.अंगड़ी संजीदा है। 
 रविवार की देर शाम केन्द्रीय रेल राज्यमंत्री ने नमो ऐप वर्चुअल मीट के माध्यम से काशी स्टेशन के संवर्द्धन के प्रयासों की जानकारी लखनऊ मंडल उत्तर रेलवे के अफसरों से लिया। अफसरों से जानकारी लेने के बाद उन्होंने रेलकर्मियों का उत्साह वर्धन कर रेलवे कर्मचारियों को वारियर्स के तरह काम करने पर बधाई भी दिया। 
 बताते चलें रेल राज्यमंत्री की पहल पर काशी स्टेशन परिसर के सुंदरीकरण का कार्य चल रहा है। यहां स्मार्ट सिटी के तहत दीवारों पर थ्री-डी पेंटिंग्स लगाई जा रही है। स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही यात्रियों को स्मार्ट सिटी वाराणसी में होने का अहसास होगा। रेल राज्यमंत्री ने नमो ऐप वॉलिंटियर्स से भी बात किया।
  उन्होंने कहा कि ‘नमो ऐप’ पर जो भी जानकारी उपलब्ध है, वो विश्वसनीय होती है। ये जानकारी देश से सम्बंधित होती है। ये ऐप के लिए देश सर्वप्रथम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे विश्व को योग दिवस के माध्यम से एकजुट कर दिया है। उसी प्रकार से देश के सभी ज़िलों को भी रेल के माध्यम से जोड़कर, प्रधानमंत्री ने पूरे भारत को एक किया है।

error: Content is protected !!