Wednesday, August 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेश रेलवे ट्रैक किनारे मिला युवक का शव

 रेलवे ट्रैक किनारे मिला युवक का शव

कानपुर देहात (हि.स.)। रूरा थानाक्षेत्र में रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में शुक्रवार को एक युवक का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर मृतक की शिनाख्त शुरू कर दी।

रूरा रेलवे स्टेशन के पास रेल की पटरी के किनारे शुक्रवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त शुरू कर दी। काफी प्रयास के बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

रूरा पुलिस ने बताया कि युवक के सिर और चेहरे पर चोट के निशान हैं। मौत का कारण और शव की पहचान अभी नहीं हो सकी, मामले की जांच की जा रही है।

अवनीश

RELATED ARTICLES

Most Popular