Monday, February 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरिया ने सुशांत की बहनों के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया

रिया ने सुशांत की बहनों के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया

रिया ने सुशांत की बहनों के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया 

मुंबई। सुशांत सिंह मौत मामले में सोमवार को रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की बहन प्रियंका सिंह व मीतू सिंह के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया है। रिया के वकील सतीश माने शिंदे ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि इस मामले में दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. तरुण कुमार को भी आरोपित बनाया गया है। सतीश माने शिंदे ने बताया कि 8 जून को सुशांत ने अपनी बहन प्रियंका सिंह से बात कर दवा की मांग की थी। उस समय प्रियंका सिंह ने दिल्ली के डॉक्टर तरुण कुमार से बात करने के बाद सुशांत को प्रिस्किप्सन भेजा था। जबकि रिया सुशांत को मुंबई में ही डॉक्टर से दिखाकर दवा लेने की बात की थी। इसी बात को लेकर सुशांत के साथ उसका विवाद हुआ था और सुशांत ने रिया को घर से चले जाने की बात कह दी थी। इसके बाद वह सुशांत का घर छोड़ कर चली गई थी। इसके बाद सुशांत की बहन मीतू सिंह घर पर आई थीं और उन्होंने वहीं दवा सुशांत को दिया था। सतीश माने शिंदे ने बताया कि जिस तरह से बिना डॉक्टर को दिखाए प्रियंका सिंह ने डॉक्टर तरुण कुमार का प्रिस्किस्पन सुशांत को भेजा था ,वह कानून का उल्लंघन है। साथ ही डॉ. तरुण कुमार कार्डियोलोजिस्ट हैं ,उन्होंने जिन दवाओं का प्रिस्क्रिस्पसन भेजा था वह किसी भी साईकोलोजीकल पेशंट को दवा लिख ही नहीं सकता है। इसीलिए रिया ने सुशांत की बहन मीतू सिंह , प्रियंका सिंह व डॉक्टर तरुण कुमार के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया है। आज रिया चक्रवर्ती एनसीबी की पूछताछ समाप्त होने के बाद सीधे घर आईं। इसके बाद रिया बांद्रा पुलिस स्टेशन में जाकर इस मामले में अपना बयान दर्ज करवाया है। मामले की जांच बांद्रा पुलिस स्टेशन कर रही है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular