Monday, March 23, 2026
Homeराष्ट्रीय राहुल गांधी को 22 अप्रैल तक सरकारी बंगला खाली करने को कहा...

 राहुल गांधी को 22 अप्रैल तक सरकारी बंगला खाली करने को कहा !

नई दिल्ली (हि.स.)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को 22 अप्रैल तक अपना सरकारी बंगला खाली करने को कहा गया है।

सूत्रों के अनुसार, लोकसभा आवास समिति ने सोमवार को राहुल गांधी को सरकार द्वारा आवंटित बंगला खाली करने के लिए नोटिस जारी किया है।

राहुल गांधी को 2004 में लोकसभा सांसद चुने जाने के बाद 12, तुगलक लेन बंगला आवंटित किया गया था। तब से वह इसी आवास में रह रहे हैं।

राहुल गांधी को सूरत की एक अदालत ने 2019 के एक मानहानि मामले में दोषी ठहराया था। जिसके एक दिन बाद उन्हें लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया गया था। संसद सदस्य न होने के कारण अब राहुल गांधी को अपना सरकारी बंगला भी खाली करना होगा।

आशुतोष

RELATED ARTICLES

Most Popular