Saturday, October 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने बाबा विश्वनाथ और मां कात्यायनी के दरबार में...

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने बाबा विश्वनाथ और मां कात्यायनी के दरबार में माथा टेका

वाराणसी (हि.स.)। बाॅलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने सोमवार को बाबा विश्वनाथ और माता कात्यायनी के दरबार में हाजिरी लगाई। शहर में एक चैनल के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शिल्पा शेट्टी बाबा विश्वनाथ के दरबार में पहुंचीं और विधि विधान से दर्शन पूजन किया। इसके बाद शिल्पा शेट्टी ने संकठा घाट पर आत्माविश्वेश्वर मंदिर परिसर स्थित माता कात्यायनी देवी का विधिवत दर्शन कर घर परिवार में सुख शांति की कामना की। दर्शन पूजन के बाद शिल्पा ने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी साझा किया। इसके बाद उन्होंने लिखा कि वे लोग सौभाग्यशाली होते हैं जिन्हें काशी आने का मौका मिलता है। यहां आने पर मन को शांति मिलती है।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular