Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशराहुल और प्रियंका गांधी को नहीं रोक पाई नोएडा पुलिस, पीड़ित परिवार...

राहुल और प्रियंका गांधी को नहीं रोक पाई नोएडा पुलिस, पीड़ित परिवार से मिलने हाथरस के लिए डीएनडी से निकले

नोएडा(हि.स.)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को लाख कोशिशों के बाद भी नोएडा पुलिस हाथरस जाने से नहीं रोक पाई। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी नोएडा के डायरेक्ट टू नोएडा (डीएनडी) से गुरुवार को निकले हैं, दोनों नेता हाथरस में पीड़ित परिवार से मिलेंगे। इस दौरान डीएनडी पर सैकड़ों की संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं की भीड़ भी मौजूद रही। कांग्रेस नेता रागिनी नायक ने बताया कि उत्तर प्रदेश और दिल्ली पुलिस मोदी सरकार द्वारा संरक्षित पुलिस है। ये सरकार दबे कुचले लोगों की आवाज़ दबाने की कोशिश करती है। हमारे नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित पी.एल पुनिया, अजय कुमार ‘लल्लू’, सब लोग हाथरस गए है। वहां पर पीड़ित परिवार से मिलेंगे। रागिनी नायक ने कहा कि यह भाजपा सरकार मजलूम और शोषित लोगों के आंसू पोछने से हमे रोक रही है।लेकिन ऐसा होगा नहीं हम हाथरस जायेंगे और वहां पर पीड़ित परिवार से मिलेंगे। 

RELATED ARTICLES

Most Popular