Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशराष्‍ट्रपति की अगवानी के लिए एक दिन पहले ही गोरखपुर पहुंचे CM...

राष्‍ट्रपति की अगवानी के लिए एक दिन पहले ही गोरखपुर पहुंचे CM योगी, संभाली तैयारियों की कमान

गोरखपुर | राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की गोरक्षभूमि पर भव्य अगवानी के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके आगमन के एक दिन पूर्व ही डेरा डाल दिया है। राष्ट्रपित को गुरु गोरखनाथ के नाम पर जिन दो विश्विद्यालयों के क्रमशः शिलान्यास व लोकार्पण समारोह में शामिल होना है, दोनों के ही स्थलों का मुख्यमंत्री ने गहन मुआयना किया। सीएम ने इस दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया है कि राष्ट्रपति और राज्यपाल की मौजूदगी वाले समारोहों में किसी आमजन को भी कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए। यह समारोह यादगार और उपलब्धियों से पूर्ण होंगे इसलिए इसे भव्य बनाने में सभी को पूरे मनोयोग से जुटना है।शुक्रवार को दोपहर बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से हेलीकॉप्टर से सीधे भटहट ब्लॉक के पिपरी-तरकुलहा में महायोगी गुरु गोरक्षनाथ राज्य आयुष विश्वविद्यालय के शिलान्यास स्थल पर पहुंचे। राष्ट्रपति कल शनिवार को इस विश्वविद्यालय की आधारशिला रखेंगे। शुक्रवार को समारोह स्थल पर पहुंचकर सीएम योगी ने मंच, दर्शक दीर्घा, हेलीपैड, स्विस कॉटेज आदि की व्यवस्था देखी। आयुष विश्वविद्यालय के शिलान्यास स्थल को देखने के बाद सीएम योगी महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, आरोग्यधाम सोनबरसा मानीराम पहुंचे। राष्ट्रपति के हाथों शनिवार को इस विश्वविद्यालय का लोकार्पण होना है। मुख्यमंत्री ने गहन निरीक्षण कर लोकार्पण समारोह की तैयारियों की पड़ताल की। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के साथ जनता की सहूलियत का भी पूरा ख्याल रखा जाए। राष्ट्रपति इसी विश्वविद्यालय में दोपहर का भोजन भी करेंगे। इसे लेकर भी सीएम ने व्यवस्था की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular