Tuesday, April 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरायबरेली : संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता का शव लटका मिला, हत्या का...

रायबरेली : संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता का शव लटका मिला, हत्या का आरोप

रायबरेली(हि.स.)। एक साल पहले जिस घर में बहु बनकर आई आज उसी में उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला। मायकेवालों ने ससुराल वालों लर हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

घटना पूरे संभर सिंह मजरे मेरुई गांव में हुई, जहां शुक्रवार की सुबह एक कमरे में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। जिले के डलमऊ थाना क्षेत्र के देवली निवासी बिंदा प्रसाद की बेटी नीलम का विवाह पुरे सम्भार के अवधेश के साथ छह दिसंबर 2020 को हुआ था। विवाह के बाद से ही पति-पत्नी के मध्य आपसी विवाद चल रहा था। लालगंज कोतवाली में भी मामले का शिकायती पत्र दिया गया था,जिसमें गुरुवार को दोनों पक्षों के मध्य सुलह समझौता कराकर घर भेजा गया था।

शुक्रवार की सुबह नीलम का शव घर के बाहरी कमरे में छत के कुंडे में साड़ी के सहारे लटका मिला। पैर बेड पर टिके थे। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुरालवालों पर उत्पीड़न व दहेज हत्या का आरोप लगाया। साथ ही दोषियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया।

मौके पर पहुंचे एसआई दिलीप राय ने शव को उतारने का प्रयास किया, जिसका मायके वालों ने विरोध शुरू कर दिया और हंगामा करने लगे। लगभग तीन घंटे चले हंगामे के बाद लालगंज कोतवाली से पुलिस बल बुलाकर किसी प्रकार शव को नीचे उतारा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular