Monday, March 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरायबरेली में दो ट्रक भिड़े ,चालकों की मौत

रायबरेली में दो ट्रक भिड़े ,चालकों की मौत

रायबरेली(हि. स.)। तेज रफ्तार दो ट्रकों की आपस में हुई जोरदार भिड़ंत में दोनों ट्रक चालकों की मौके पर मौत हो गई। वहीं एक ट्रक का क्लीनर घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है़। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दिया है़। यह हादसा बुधवार को एनएच 232 पर हुआ।

जिले के खीरो थाना क्षेत्र के एनएच 232 पर सेमरी गांव के पास बुधवार सुबह तेज रफ्तार दो ट्रकों की भीषण टक्कर हो गई, हादसा इतना जबर्दस्त था कि दोनों ट्रकों के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में दोनों ट्रकों के ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक ट्रक का क्लीनर घायल हो गया है। ट्रकों में फंसे हुए दोनों चालकों को पुलिस ने बाहर निकाला, वहीं ट्रक क्लीनर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है़। मृतक के परिजनों को पुलिस द्वारा सूचना दे दी गई है। एक मृतक ट्रक चालक शशिकांत बसायन टोला जनपद रायबरेली का रहने वाला है जबकि दूसरा ट्रक चालक रमेश कुमार संत कबीर नगर जनपद का रहने वाला है।

RELATED ARTICLES

Most Popular