Monday, February 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरायबरेली: नहर में विवाहिता का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

रायबरेली: नहर में विवाहिता का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

रायबरेली। बछरावां थाना क्षेत्र के बाछूपुर गांव में नहर में एक युवती का शव बहता हुआ लोगों ने देखा और उसकी फोटो और वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। फोटो वीडियो वायरल होते ही बछरावां पुलिस हरकत में आई और रविवार को शव को निकलवाकर शिनाख्त करवाया गया। शव की शिनाख्त लखनऊ जिले के मीरख नगर थाना निगोहा के रहने वाले मोहम्मद असलम सिद्दीकी ने अपनी बेटी शाहिदा बानो उर्फ रूबी (21) वर्ष के रूप में की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुटी हुई है।

पुलिस के अनुसार मोहम्मद असलम ने बताया है कि बेटी शाहिदा बानो की शादी 2018 में मुसंडी कालूखेड़ा थाना मौरावा निवासी मोहम्मद अरशद से हुई थी। मृतका के पिता ने पुलिस को बताया कि दामाद अरशद मुंबई में टेलर का काम करता है। ईद के त्योहार पर रूबी मायके आई थी तब से यहीं पर थी। शनिवार की सुबह उसकी अपने पति से फोन पर बातचीत हुई और कुछ कहासुनी हुई। दोपहर लगभग एक बजे रूबी घर से दवा लेने की बात कहकर निकली और देर शाम तक वापस नहीं आई तो उसकी खोजबीन की जाती रही,जिसका शव आज मिला है। 
 पिता असलम सिद्दीकी का कहना है कि पति से नाराज होकर ही रूबी ने नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है। कोतवाल राकेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular