Saturday, March 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरायबरेली : एसओजी टीम की हिस्ट्रीशीटर बदमाशों से मुठभेड़, चार गिरफ्तार

रायबरेली : एसओजी टीम की हिस्ट्रीशीटर बदमाशों से मुठभेड़, चार गिरफ्तार

रायबरेली(हि.स.)। नए साल में शुक्रवार की तड़के बछरावां पुलिस और एसओजी टीम की हिस्ट्रीशीटर बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश घायल हो गया जबकि उसके तीन साथी अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार कर लिए गए। 
रायबरेली जिले में एसओजी पुलिस को सूचना मिली कि 25 हजार का इनामिया बदमाश अतुल जोशी अपने साथियों के साथ उन्नाव से रायबरेली की तरफ आ रहा है। बछरांवा और एसओजी की टीम ने अपराधियों को नीवा के पास गिरफ्तार करने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को गोली लग गई, जिसके बाद उसके साथी बदमाशों को पुलिस गिरफ्तार करने में कामयाब हो गयी। 
बछरांवा पुलिस घायल बदमाश अतुल जोशी को जिला अस्पताल ले कर आई, जहां उसका डॉक्टरों द्वारा इलाज किया जा रहा है। इलाज करने वाले डॉक्टर की माने तो बछरांवा सीएचसी से गन शॉट का आदमी आया है, इसके पैर के पीछे वाले हिस्से में घाव है जिसका इलाज कर अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है।घायल बदमाश भदोखर थाना क्षेत्र में हुई लूट के एक मामलेमें वांछित था।

RELATED ARTICLES

Most Popular