Sunday, February 8, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरामायण सिर्फ ग्रंथ नहीं बल्कि अमृत का महासागर : स्वतंत्र देव सिंह

रामायण सिर्फ ग्रंथ नहीं बल्कि अमृत का महासागर : स्वतंत्र देव सिंह

-महर्षि वाल्मीकि ने राम की मर्यादा जन-जन तक पहुंचाया

प्रयागराज (हि.स.)। उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री एवं पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को कहा कि अगर महर्षि वाल्मीकि ने रामायण जैसी महाग्रंथ की रचना न की होती तो पूरा संसार मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की मर्यादा से वंचित रह जाता। कहा कि रामायण सिर्फ ग्रंथ नहीं बल्कि अमृत का महा सागर है।

इसके पूर्व जल शक्ति मंत्री ने ऋषि कुल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अशोक नगर प्रयागराज स्थित वाल्मीकि मंदिर में आरती की एवं बड़े हनुमान मंदिर के प्रांगण में चल रही महर्षि वाल्मीकि रामायण के दौरान आरती पूजन किया। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की मर्यादा और उनका आदर्श जन-जन तक पहुंचाया। इसको आत्मसात करने से सारे लोग तर जाते हैं।

इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, राजेश केसरवानी, श्याम चंद्र हेला, अश्वनी पटेल, हरिकिशन वाल्मीकि, संदीप चौहान, राजेश गुप्ता, प्रदीप वाल्मीकि, जगदीश चन्द्र वाल्मीकि, बरखा प्रकाश, रवि मिश्रा, रविंद्र शाही, दुर्गेश प्रताप सिंह, देव मिश्रा, यश विक्रम त्रिपाठी, मनोज त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

विद्या कान्त

RELATED ARTICLES

Most Popular