Monday, March 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशराज्य स्तरीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी के दुकानदारों को नहीं मिल रहे ग्राहक

राज्य स्तरीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी के दुकानदारों को नहीं मिल रहे ग्राहक

लखनऊ (हि.स.)। लखनऊ में चारबाग स्थित रविंद्रालय के मैदान में 26 अक्टूबर से शुरू हुई राज्य स्तरीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी ग्राहकों की कमी से जूझ रही है। यह प्रदर्शनी 09 नवम्बर तक चलेगी। वहीं चार दिन बीतने के बाद भी सन्नाटा पसरने रखने से दुकानदारों में निराशा है और उन्हें मन मुताबिक ग्राहक नहीं मिल रहे हैं।

खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग की ओर से आयोजित की गई प्रदर्शनी में उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से दुकानदार अपने खादी के प्रमुख उत्पादों के साथ प्रदर्शनी में आते हैं। 2020 की खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में भी दुकानदारों का हर वर्ष की तरह आना हुआ। लेकिन, इस बार इन्हें कोरोना संक्रमण काल में ग्राहकों की भारी कमी से जूझना पड़ रहा है। 
दुकानदारों को मन मुताबिक ग्राहक नहीं मिल रहे हैं, विशेष रुप से खादी का शौक रखने वाले लोग इस बार अभी तक प्रदर्शनी में नहीं पहुंच पाए हैं। 
बुलंदशहर से प्रदर्शनी में आए हुए दुकानदारों संतोष ने बताया कि पहली बार प्रदर्शनी फीकी सी दिखाई दे रही है। सुबह 10 बजे प्रदर्शनी शुरू हो जाती है और रात 09 बजे तक चलती है। इस बीच शाम के वक्त थोड़ी चहल पहल रहती है बाकि समय बिल्कुल ही सन्नाटा पसरा रहता है।
प्रदर्शनी में अपनी मां के साथ आई हुई गुड़िया ने बताया कि उन्हें शादी के दुपट्टे का शौक है और वह अपने साथ मां को भी खरीदारी करने लाई हैं। उन्हें भी हर बार की तरह यहां उतनी भीड़ नहीं दिखाई दे रही है। बिल्कुल ही सन्नाटा पसरा हुआ मिला है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular