Saturday, February 14, 2026
Homeराज्यराज्य : अलका लांबा की नजरबंदी लोकतंत्र की हत्या, नितिन भंसाली ने...

राज्य : अलका लांबा की नजरबंदी लोकतंत्र की हत्या, नितिन भंसाली ने ट्वीट कर केंद्र सरकार पर किया प्रहार

कांग्रेस नेता नितिन भंसाली ने ट्वीट के जरिए केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि ताना-शाह के आदेश पर दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस की दबंग नेत्री अलका लाम्बा को उनके घर में नजऱबंद कर रखा है. पुलिस का कहना है कि अल्का लांबा जंतर मंतर पर महिला किसान संसद में हिस्सा लेने किसानों की मांगों को अपना समर्थन देने जा सकती हैं. यह लोकतंत्र की हत्या है जिसकी हम घोर निंदा करते हैं. कांग्रेस नेता नितिन भंसाली ने अल्का लाम्बा के प्रति समर्थन व्यक्त करते हुए कहा है कि आप संघर्ष करो हम आपके साथ है।

RELATED ARTICLES

Most Popular