Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशराज्यपाल ने दुर्गा पूर्जा एवं विजयादशमी पर्व पर दी बधाई

राज्यपाल ने दुर्गा पूर्जा एवं विजयादशमी पर्व पर दी बधाई

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मंगलवार को दुर्गा पूजा एवं विजयादशमी (दशहरा) पर्व पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है। साथ ही उनके सुख-समृद्धि की कामना की है।

राज्यपाल ने अपने बधाई संदेश में कहा कि यह त्योहार हमें नैतिकता, अच्छाई और सदाचार के मार्ग पर चलने के लिये प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि विजयादशमी पर्व को सभी लोगों को आपसी प्रेम और सौहार्द से मनाते हुए समाज में व्याप्त बुराइयों एवं कुरीतियों का परित्याग करना चाहिए।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular