Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशराज्यपाल कलराज मिश्र के दौरे को लेकर राजभवन की टीम ने की...

राज्यपाल कलराज मिश्र के दौरे को लेकर राजभवन की टीम ने की सुरक्षा व प्रोटोकॉल की जांच

कुशीनगर (हि. स.)। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र की सुरक्षा व प्रोटोकाल टीम गुरुवार को कुशीनगर पहुंच गई। टीम ने कार्यक्रम स्थल पावानगर महाबीर इंटर काॅलेज में चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया और प्रोटोकाल के अनुरूप कार्यक्रम की समीक्षा की और सम्बन्धित को जरूरी निर्देश दिए।

राज्यपाल के सुरक्षा प्रभारी किरण सिंह के नेतृत्व में आई छह सदस्यीय टीम ने कॉलेज के प्रबन्धक पूर्व सांसद राजेश पांडेय व प्रधानाचार्य डॉ. अक्षयबर पांडेय के साथ बैठक की और मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम के सम्बंध में वार्ता की।

टीम ने मंच, पांडाल, सिटिंग प्लान, रेस्ट रूम, प्रसाधन, लाइट, साउंड, जलपान, सुरक्षा आदि एक-एक बिंदुओं की जांच की। राज्यपाल 19 नवम्बर को कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। सुबह कसया में पूर्व मानव संसाधन विकास मंत्री राजमंगल पांडेय की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। दोपहर में पावानगर महाबीर इंटर कालेज के हीरक जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लेंगे। सुरक्षा प्रभारी ने बताया कि महामहिम के प्रोटोकाल के अनुरूप तैयारियों व सुरक्षा की जांच की गई है।

पहले दौरे से लोगों में उत्साह

राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त होने के बाद पहली बार अपने पूर्व संसदीय क्षेत्र के दौरे पर आ रहे कलराज मिश्र को लेकर लोगों में उत्साह है। कलराज मिश्र ने बीते लोकसभा सत्र में देवरिया लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया। जिला कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन लल्लन मिश्र की अध्यक्षता में फाजिलनगर में बैठक कर स्वागत की योजना बनी। उन्होंने बताया कि संगठन के सभी प्रमुख लोग राज्यपाल के प्रथम आगमन पर स्वागत करेंगे।

इस दौरान डॉ.ओंकारनाथ मिश्र, शक्ति प्रकाश दीक्षित, राधेश्याम पांडेय, शक्ति राव, प्रियेश पाठक आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular