Thursday, March 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशराज्यपाल आनंदीबेन ने ‘योगी आदित्यनाथः राजपथ पर एक सच्चा सन्यासी’ पुस्तक का...

राज्यपाल आनंदीबेन ने ‘योगी आदित्यनाथः राजपथ पर एक सच्चा सन्यासी’ पुस्तक का किया विमोचन

लखनऊ (हि.स.)। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मंगलवार को राजभवन में दो पुस्तकों ‘योगी आदित्यनाथःराजपथ पर एक सन्यासी’ तथा ‘एक बूंद मिले सागर से’ का विमोचन किया।

डॉ. आदित्य पी. त्रिपाठी द्वारा लिखित पुस्तक ‘योगी आदित्यनाथःराजपथ पर एक सन्यासी’ में नाथ संप्रदाय की गौरवमयी परंपरा के वाहक एवं गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ के यशस्वी व्यक्तित्व की विशालता का उल्लेख किया गया है। दीपेंद्र बहादुर सिंह द्वारा रचित पुस्तक ‘एक बूंद मिले सागर से’ कविताओं का संग्रह है, जिसमें साहित्यिक, सामाजिक एवं दार्शनिक दृष्टिकोण की झलक मिलती है।                     

RELATED ARTICLES

Most Popular