Tuesday, April 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशराजू पाल हत्याकांड में अतीक अहमद पर आरोप तय, तीन नवंबर को...

राजू पाल हत्याकांड में अतीक अहमद पर आरोप तय, तीन नवंबर को होगी अगली सुनवाई

लखनऊ(हि.स.)। लखनऊ में गुरुवार को कोर्ट में पेशी के बाद भले माफिया अतीक अहमद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की हो, लेकिन अभी उनकी मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। सीबीआई की स्पेशल एंटी करप्शन कोर्ट ने उन पर प्रयागराज में हुए बसपा विधायक मामले में आरोप तय कर दिए हैं। मामले में अगली सुनवाई तीन नवम्बर को तय की गई है।

बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड में माफिया अतीक अहमद की गुरुवार को लखनऊ कोर्ट में पेशी हुई। इस हत्याकांड में अतीक के खिलाफ सीबीआई की स्पेशल एंटी करप्शन कोर्ट ने साक्ष्यों के आधार पर आरोप तय करते हुए अगली तारीख दी। कोर्ट अब इस मामले में तीन नवम्बर को सुनवाई करेगा।

इससे पूर्व जब माफिया अतीक को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच लखनऊ कोर्ट लाया गया तो अतीक अहमद ने मीडिया से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए बहादुर व ईमानदार बताया।

मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular