Wednesday, April 1, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलराजनाथ सिंह की प्रेरणा से दो दिवसीय लखनऊ रोजगार महोत्सव का उद्घाटन

राजनाथ सिंह की प्रेरणा से दो दिवसीय लखनऊ रोजगार महोत्सव का उद्घाटन

लखनऊ(हि.स.)। देश के रक्षामंत्री व लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह की प्रेरणा से लखनऊ के काल्विन तालुकदार काॅलेज में दो दिवसीय लखनऊ रोजगार महोत्सव का शनिवार को उद्घाटन हो गया। दो दिनों तक चले सफल आयोजन में सैकड़ों की संख्या में युवक-युवतियों ने भागीदारी की।

उप्र के तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा व कौशल विकास विभाग के प्रमुख सचिव सुभाष चंद शर्मा ने लखनऊ रोजगार महोत्सव के बारे में कहा कि केन्द्रीय कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय, राष्ट्रीय कौशल विकास निगम, श्रम और रोजगार मंत्रालय और कौशल विकास विभाग उत्तर प्रदेश के संयुक्त प्रयास से रोजगार देने की योजना के साथ स्थानीय युवाओं को सशक्त बनाने और अप्रेंटिसशिप के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए लखनऊ कौशल महोत्सव को किया गया। दो दिनों में काल्विन तालुकदार कॉलेज में रोजगार के लिए 24,878 आवेदकों ने पंजीकरण हुआ और इसमें से सैकड़ों युवक- युवतियों को नौकरियों के ऑफर मिले हैं। देश की 112 प्रमुख कम्पनियों के प्रमुख अधिकारियों की उपस्थिति के दौरान 51974 रिक्तियों के लिए उम्मीदवारों का चयन हुआ।

लखनऊ रोजगार महोत्सव की व्यवस्था टीम के अनुसार टीम इनोवेशन हब का प्रतिनिधित्व महीप सिंह, हेड इनोवेशन हब, रितेश सक्सेना और वंदना शर्मा, मैनेजर इनोवेशन हब और हिमांशु शर्मा, मैनेजर इनक्यूबेशन, आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग फैकल्टी द्वारा किया गया। यहां पहुंची प्रमुख कम्पनियों में एडवांस वेपन्स एंड इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स, कोटक महिंद्रा बैंक, बार्बिकन नेशन हॉस्पिटैलिटी, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, जी 4 एस सिक्योर सॉल्यूशन, एलएंडटी कंस्ट्रक्शन स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, फ्लिपकार्ट प्राइवेट लिमिटेड, अपोलो होम केयर लिमिटेड, वेलस्पन इंडिया लिमिटेड, लाइफस्टाइल इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड शामिल रही।

शरद

RELATED ARTICLES

Most Popular