Sunday, April 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरवी फसल की बुवाई के अनुकूल है मौसम, बारिश की नहीं है...

रवी फसल की बुवाई के अनुकूल है मौसम, बारिश की नहीं है संभावना

पहाड़ों पर होगी बर्फवारी, उत्तर प्रदेश में बढ़ेगी सर्दी

कानपुर(हि.स.)। उत्तरी पाकिस्तान में पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है और प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान और पंजाब के आसपास के हिस्सों पर बना हुआ है। इससे पहाड़ों पर बर्फवारी तेज होगा, जिसका असर मैदानी क्षेत्रों में सर्दी के रुप में दिखेगा। वर्तमान समय में मौसम रवी की फसलों के अनुकूल है और किसान भाई जल्द से जल्द बुवाई तेज कर देना चाहिये। इसके साथ ही आगामी दिनों में उत्तर प्रदेश में सर्द हवाएं सिहरन बढ़ाएंगी और आसमान में कोहरा भी छाने लगेगा।

चंद्र शेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. एसएन सुनील पाण्डेय ने गुरुवार को बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर और उसके आसपास सक्रिय है। पाकिस्तान के मध्य में एक प्रेरित चक्रवात बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो गई है। इसका असर उत्तर प्रदेश में सर्दी के रुप में देखने को मिलेगा।

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि हवाओं का रुख उत्तरी हो गई हैं और बर्फीली हवाएं मैदानी क्षेत्रों में आना शुरु हो गई हैं। इससे उत्तर प्रदेश में गुलाबी सर्दी पड़ रही है और यह मौसम रवी की फसल की बुवाई के लिए अनुकूल है। गुरुवार को कानपुर परिक्षेत्र में अधिकतम तापमान 29.6 और न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह की सापेक्षिक आर्द्रता 90 प्रतिशत और दोपहर 47 प्रतिशत रही। हवाओं की दिशएं उत्तर पूर्वी हैं जिनकी रफ्तार 2.5 किमी प्रति घंटा रही। बताया कि इस सप्ताह मध्य उत्तर प्रदेश के ब्लॉक एवं जिला स्तर पर आसमान साफ रहने के कारण बारिश की कोई संभावना नहीं है। अतः किसानों को सलाह दी जाती है कि वे खरीफ की खड़ी फसलों की कटाई/मड़ाई तथा रबी की फसलें जैसे-चना, मटर, मसूर, सरसों, अलसी, आलू एवं सब्जियों आदि की बुवाई के लिए मौसम अनुकूल हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular