लखनऊ (हि.स.)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार से दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ में रहेंगे।
भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने शुक्रवार को बताया कि रक्षा मंत्री 16 जनवरी को पूर्वाह्न 11 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे। उसके बाद वहां से सीधे आर्मी हेडक्वार्टर सेंट्रल कमांड के लिए प्रस्थान करेंगे। राजनाथ सिंह पूर्वाह्न 11ः45 बजे प्रस्तावित आर्मी हॉस्पिटल के भूमि पूजन व शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे व नींव पट्टिका का अनावरण करेंगे। कार्यक्रम के पश्चात दिलकुशा आवास के लिए प्रस्थान करेंगे।
उन्होंने बताया कि रक्षा मंत्री 17 जनवरी को अपराह्न 3ः00 बजे दिलकुशा आवास से अमौसी एयरपोर्ट और फिर वहां से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
Submitted By: Sanjay Singh Fartyal Edited By: Deepak Yadav
