Friday, March 6, 2026
Homeमनोरंजनरक्षाबंधन पर स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने पीएम मोदी को भेजा खास...

रक्षाबंधन पर स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने पीएम मोदी को भेजा खास सन्देश, पीएम ने यूं जताया आभार

आज पूरे देश में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। वहीं स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने पीएम मोदी को खास अंदाज में रक्षाबंधन की बधाई दी है। हालांकि इस साल देश में फैले कोरोना वायरस महामारी के कारण लता मंगेशकर इस साल पीएम मोदी को राखी नहीं भेज पाई। लेकिन इस खास दिन को उन्होंने और भी खास बनाने के लिए पीएम मोदी के नाम एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। दिग्गज गायिका लता मंगेशकर ने लिखा-‘नमस्कार आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई, आपके लिए मेरी ये राखी।’

रक्षाबंधन पर स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने पीएम मोदी को भेजा खास सन्देश, पीएम ने यूं जताया आभार

इस वीडियो में लता मंगेशकर कहती नजर आ रही हैं-‘नरेन्द्र भाई, आज राखी के शुभ अवसर पर मैं आपको प्रणाम करती हूं। राखी तो मैं आज भेज नहीं सकती और उसकी वजह सारी दुनिया जानती है। नरेन्द्र भाई, आपने अपने देश के लिए इतना काम किया है और इतनी अच्छी बातें की है कि देशवासी कभी भूल नहीं सकेंगे। आज भारत की लाखों करोड़ों औरतें आपकी तरफ राखी के लिए उनके हाथ आगे हैं। लेकिन राखी बांधना मुश्किल है। पर आप समझ सकते हैं। लेकिन अगर हो सके तो आप राखी के दिन हमसे वादा कीजिए कि आप भारत को और ऊंचा ले जाएंगे। नमस्कार। ‘लता मंगेशकर के इस पोस्ट पर पीएम मोदी ने भी जवाब दिया है। उन्होंने लता मंगेशकर के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा-‘लता दीदी, रक्षा बंधन के इस शुभ अवसर पर आपका यह भावपूर्ण संदेश असीम प्रेरणा और ऊर्जा देने वाला है। करोड़ों माताओं-बहनों के आशीर्वाद से हमारा देश नित नई ऊंचाइयों को छुएगा, नई-नई सफलताएं प्राप्त करेगा। आप स्वस्थ रहें और दीर्घायु हों, ईश्वर से मेरी यही प्रार्थना है।’

रक्षाबंधन पर स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने पीएम मोदी को भेजा खास सन्देश, पीएम ने यूं जताया आभार

सोशल मीडिया पर लता मंगेशकर और पीएम मोदी का यह ट्वीट वायरल हो रहा है। दिग्गज गायिका लता मंगेशकर इन दिनों अपना सारा समय घर पर ही बिता रही हैं। रक्षाबंधन पर पीएम मोदी के लिए उनके इस प्रेम भरे सन्देश की हर कोई प्रशंसा कर रहा हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular