Tuesday, April 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेश योग गुरु बाबा रामदेव की बयान पर मौलाना बरेलवी ने जतायी नाराजगी

 योग गुरु बाबा रामदेव की बयान पर मौलाना बरेलवी ने जतायी नाराजगी

लखनऊ(हि.स.)। दरगाह ए आला हजरत से जुड़े संगठन आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने योग गुरु बाबा रामदेव के ‘देश में धार्मिक आतंकवाद चल रहा है’ बयान पर नाराजगी व्यक्त की। मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि बाबा रामदेव ने मजहब को आतंकवाद से जोड़ा है, जो सरासर गलत बात है।

मौलाना बरेलवी ने कहा कि बाबा रामदेव को यह मालूम होना चाहिए कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता, कोई मजहब नहीं होता। किसी भी धर्म को आतंकवाद से जोड़ा जायेगा तो एक बड़ी समस्या खड़ी हो जायेगी। हमने हमेशा मुस्लिम संगठन की ओर से आतंकवादी गतिविधियों की हमेशा विरोध किया है।

उन्होंने आगे कहा कि पूरे देश में हमने अलकायदा, तालिबान, लश्कर ए तैयबा, इंडियन मुजाहिदीन का विरोध किया है। दिल से विरोध किया है। मजहब को कभी भी आतंकवाद से जोड़कर नहीं देखना चाहिए। आतंकवाद एक बीमारी है, उसे खत्म करना चाहिए। हमारा भारत सूफी विचारधारा से भरा हुआ है। उसके सूफी से गहरी जुड़ाव हैं।

उन्होंने कहा कि भारत में आतंकवाद न तो पनपा है और न ही पनप पाएगा। हम अभियान चला रहे हैं और आतंकवाद के विरोध में अभियान आगे भी चलाते रहेंगे। बाबा रामदेव को अपनी ओर से इस तरह की गलत बयानबाजी नहीं करनी चाहिए,जिससे किसी मजहब से जुड़े लोगों में नाराजगी हो जाए।

शरद

RELATED ARTICLES

Most Popular