Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयोगी सरकार ने पिछड़ों को कुचला: स्वामी प्रसाद मौर्य

योगी सरकार ने पिछड़ों को कुचला: स्वामी प्रसाद मौर्य

मेरठ (हि.स.)। सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को मेरठ में सरधना विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी अतुल प्रधान के समर्थन में जनसभा की। उन्होंने योगी सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि योगी सरकार ने पिछड़ों को कुचलने का कार्य किया है। इस बार जनता सपा की सरकार बनाएगी।

लावड़ कस्बे में आयोजित जनसभा में सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने योगी सरकार पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछड़ों को कुचला है। नौकरी के नाम पर युवाओं को पुलिस की लाठियां मिली। किसानों की फसलों को पशुओं से बचाने का कोई इंतजाम नहीं किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर प्रहार करते हुए कहा कि दलितों को सरकार हिन्दू नहीं मानती। यहां सिर्फ मुख्यमंत्री की बिरादरी ही हिन्दू है।

स्वामी प्रसाद ने कहा कि जनता ने उप्र में सपा सरकार बनाने का मन बना लिया है। पिछड़ों और दलितों का हित केवल समाजवादी पार्टी में ही सुरक्षित है। सरधना सीट से सपा प्रत्याशी अतुल प्रधान को चुनाव जिताकर यहां के लोग इस अभियान में अपनी भागीदारी सुरक्षित करें। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, चैतन्य देव, संजय कुमार, अमन सिंह आदि उपस्थित रहे।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular