Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयोगी सरकार ने कानपुर एयरपोर्ट के विकास को खरीदी 48 एकड़ भूमि

योगी सरकार ने कानपुर एयरपोर्ट के विकास को खरीदी 48 एकड़ भूमि

लखनऊ (हि.स.)। योगी सरकार ने कानपुर एयरपोर्ट के विकास के लिए 48 एकड़ भूमि क्रय की है। इस भूमि पर नए सिविल टर्मिनल और नया फोरलेन मार्ग का विकास किया जाएगा।

नागरिक उड्डयन विभाग के मुताबिक विकास का कार्य भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के सहयोग से होगा। कानपुर एयरपोर्ट के चालू हो जाने से करीब 10 जनपदों की डेढ़ करोड़ से अधिक की आबादी लाभान्वित होगी। नए सिविल टर्मिनल बिल्डिंग के लिए पिलर का काम पूर्ण हो चुका है।
रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत बनने वाला यह टर्मिनल अत्याधुनिक अवस्थापना सुविधाओं से युक्त होगा, इसमें लिंक रोड, एच-टी लाइन शिफ्ट करने, जल निकासी और बिजली सप्लाई जैसे कामों को समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश संबंधित कार्यदायी संस्था को दिए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश में विमान सेवाएं शुरू करने के लिए 17 नए रूटों के चिह्नांकन के उपरांत केंद्र सरकार ने इनकी मंजूरी दी है। इसमें कानपुर एयरपोर्ट भी शामिल है। इस एयरपोर्ट के पूर्ण रूप से विकसित हो जाने पर नागरिकों को हवाई सेवाएं प्राप्त करने में काफी सहूलियत होगी। कानपुर के नागरिकों को हवाई सेवा के लिए दूसरे क्षेत्रों में जाने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular