Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयोगी की टिप्पणी से पूरे बाल्मीकि समाज का अपमान:जितेंद्र बघेल

योगी की टिप्पणी से पूरे बाल्मीकि समाज का अपमान:जितेंद्र बघेल

– कांग्रेसियों ने बाल्मीकि मन्दिर में की सफाई

गाजियाबाद(हि.स.)। महानगर कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद ने शनिवार को सेक्टर 12 विजयनगर स्थित बाल्मीकि मन्दिर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने साफ सफाई व पूजा-पाठ किया। कांग्रेस के महानगर महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी के नेतृत्व में अनेक कांग्रेसी मन्दिर में पहुंचे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव जितेंद्र बघेल मुख्य अतिथि थे।

जितेंद्र बघेल इस अवसर पर कहा कि जिस प्रकार से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने प्रियंका गांधी के झाड़ू लगाने पर अभद्र टिप्पणी की है। योगी के इस बयान से उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे भारत के एक विशेष वर्ग व महिलाओं सहित करोड़ों निवासियों को शर्मिंदा किया व उनकी भावनाओं को आहत किया है। उन्होंने योगी से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि योगी से पूरे बाल्मीकि समाज से माफी मांगनी चाहिए। लोकेश चौधरी ने कहा कि सत्ता का नशा बीजेपी के सिर पर चढ़कर बोल रहा है। जनता को वाले समय में इनका नशा उतार देगी। इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जाकिर सैफी,हाजी लियाकत अली पार्षद पति विजय गोयल ,बलराज सिंह चावड़ा, हाफिज खालिद, हाजी खुर्शीद ,, नदीम चौहान ,अश्वनी त्यागी ,सलमान चौधरी, हीरालाल जाटव ,प्रतिपाल ठाकुर राजकुमार लाला ,अशोक कुमार, डॉ महेंद्र ,उज्जवल गर्ग ,सोनू चौधरी ,मांगेराम त्यागी, सौरव शर्मा, हाजी मोहम्मद अली, राजीव गुप्ता, आजम अंसारी, नसीर ,भाई आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular