हरदोई,(हि.स.)सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भरखनी विकास खंड के ग्राम लुदियापुर में आयोजित जनसभा में पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि विपक्षी दल के लोग पूछते हैं कि मोदी और योगी ने क्या किया। ऐसे लोग ध्यान रखें जो नेता कभी मंदिर नहीं जाते थे, जिन्हें राम के अस्तित्व पर सवाल उठाना आता था, वह अब मंदिर-मंदिर घूम रहे हैं।
पूर्व सांसद भाजपा नेता नरेश अग्रवाल ने सपा मुखिया अखिलेश यादव को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जनता जिन्ना से प्रेम करने वालों को नकार देगी। विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को जवाब देगी।
भगवान राम में विश्वास करने लगे हैं। भाजपा सरकार बनने के बाद देश विकास की नई इबारत लिख रहा है। सूबे में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने बेहतर कानून व्यवस्था व साफ-सुथरा माहौल दिया है। विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने की।
कांग्रेस नेता भगवान शरण दीक्षित व सवायजपुर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष लाल जी मिश्रा समेत कार्यक्रम में अल्पसंख्यक समुदाय के 30 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री पीके वर्मा, प्रदेश गन्ना संघ के निदेशक धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी, जिला मंत्री बागीश सिंह, जिला पंचायत सदस्य रामाधार, समाजसेवी श्याम सिंह, राज प्रकाश सिंह, उदय राज सिंह, शोभित तोमर व ब्रह्मानंद आदि मौजूद रहे।
