Wednesday, April 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेश यूपी रोडवेज में 175 आउटसोर्स परिचालकों की भर्ती शुरू

 यूपी रोडवेज में 175 आउटसोर्स परिचालकों की भर्ती शुरू

सेवायोजन पोर्टल के माध्यम से अभ्यर्थी कर सकेंगे भर्ती के लिए आवेदन

झांसी(हि. स.)। यूपी रोडवेज बसों के परिचालन की व्यवस्था को बेहतर करने के मकसद से परिचालकों की भर्ती करने जा रहा है। झांसी परिक्षेत्र के झांसी, जालौन और ललितपुर जिलों के लिए 175 आउटसोर्सिंग परिचालकों की भर्ती प्रक्रिया जेम पोर्टल से चयनित एजेंसी के माध्यम से शुरू हुई है। सेवायोजन पोर्टल के माध्यम से इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन किया जा सकता है। विभागीय अफसरों के मुताबिक फरवरी महीने में भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

वर्तमान में झांसी परिक्षेत्र में 55 से अधिक ऐसी बसें हैं जो स्टाफ की कमी के कारण संचालित नहीं हो पा रही हैं। इसके साथ ही कई रूटों पर बसें कम दूरी तक ही संचालित हो पा रही हैं। झांसी और जालौन जिलों में कई रूटों पर इन परिचालकों की नियुक्ति के बाद बसों की परिचालन की व्यवस्था बेहतर हो सकेगी। सेवायोजन पोर्टल पर इन पदों के लिए 05 फरवरी एक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। विज्ञापित पदों में 37 पद अनुसूचित जाति, 03 पद अनुसूचित जनजाति के लिए, 47 पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए और 88 पद सामान्य वर्ग के लिए है।

परिवहन निगम के झांसी के क्षेत्रीय प्रबंधक संतोष कुमार ने बताया कि स्टाफ की कमी के कारण वर्तमान में डिपो की कई ऐसी बसें हैं, जिनका संचालन नहीं हो पा रहा है। इसके अलावा कई बसों को कम दूरी तक चलाना पड़ रहा है। आउटसोर्सिंग परिचालकों की भर्ती के बाद बसों के परिचालन की व्यवस्था बेहतर होगी और यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा। एजेंसी के माध्यम से परिचालकों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और फरवरी महीने में भर्ती प्रक्रिया पूरी हो जायेगी।

महेश

RELATED ARTICLES

Most Popular