Monday, April 6, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडायूपी पुलिस को मिले 15 हजार नए जवान

यूपी पुलिस को मिले 15 हजार नए जवान

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। छह महीने की ट्रेनिंग के बाद बुधवार को यूपी पुलिस को 15487 नए पुलिस कांस्टेबल मिल गए। 15 रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर समेत 76 जगहों पर 6 महीने की ट्रेनिंग पूरी करने वाले सिपाहियो की पासिंग आउट परेड बुधवार को हुई। लखनऊ पुलिस लाइन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएसी के 399 कांस्टेबल की पासिंग आउट परेड की सलामी ली। सीएम योगी ने इस मौक़े पर परेड की तारीफ़ कर जवानों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने पीएसी की 54 कंपनियां खत्म की थीं। ये यूपी की सुरक्षा में सेंध लगाने की साजिश थी। पर हमने भर्तियों को दोबारा शुरू किया। 2017 से पहले भर्ती रुकी हुई थीं। हमने बिना भेदभाव के भर्ती कीं।पीएसी के 15487 जवान पास आउट हुए। वो सीधे पीएसी का हिस्सा बनाए गए हैं। इस मौक़े पर लखनऊ में 16 टुकड़ियों के 399 जवानों ने सीएम को सलामी दी। सबसे आगे बैंड की टुकड़ी मौजूद थी। इस मौक़े पर अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी,डीजीपी डीएस चौहान और पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। प्रयागराज में पीएसी के रंगरूटों ने दीक्षांत समारोह के अवसर पर मंगलवार को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पुलिस लाइन प्रयागराज में आयोजित समारोह में 198 जवानों ने मुख्य अतिथि एडीजी प्रेम प्रकाश को सलामी दी। एडीजी ने परेड की कमान संभाली और जवानों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई। सभी रंगरूट बलिया जिले के रहने वाले हैं। वहीं चतुर्थ वाहिनी पीएसी में प्रशिक्षण पूरा कर चुके 199 जवानों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया। पीएसी के एडीजी बीआर मीणा ने सलामी ली। इस दौरान परेड कमांडर और टॉप करने वाले रंगरूटों को सम्मानित किया गया। मुरादाबाद से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, आईजी पीएसी अमित चंद्रा ने परेड की सलामी ली और नए आरक्षियों को कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई। 9वीं वाहिनी पीएसी को प्रशिक्षण के लिए कुल 200 जवानों को भेजा गया था। इनमें से एक जवान बीमारी के कारण ट्रेनिंग छोड़कर वापस लौट गया था। जबकि 199 जवानों को छह माह का पूरा प्रशिक्षण दिया गया। ट्रेनिंग के बाद ली गई परीक्षा में तीन जवान पास नहीं हो सके। इस तरह मंगलवार को कुल 196 जवान दीक्षांत परेड में शामिल हुए। सुबह आठ बजे ही परेड के लिए आरक्षी लाइनअप हो गए। इसके बाद मुख्य अतिथि आईजी अमित चंद्रा ने परेड का निरीक्षण किया। परेड की सलामी लेने के बाद उन्होंने सर्वांग सर्वोत्तम समेत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को पुरस्कृत किया। 9वीं वाहिनी पीएसी में विजय को सर्वांग सर्वोत्तम चुना गया। जबकि दीपक सिंह इनडोर और विजय कुमार आउट डोर टॉपर रहे। गोंडा से हमारे संवाददाता के अनुसार, 30वीं वाहिनी पीएसी के परेड ग्राउण्ड पर आज प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले जवानों ने पासिंग आउट परेड में निष्ठा एवं लगन के साथ काम करने का संकल्प लिया।

यूपी पुलिस को मिले 15 हजार नए जवान

यह भी पढें : मजहब छिपाकर दारोगा ने युवती से किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular