Thursday, April 2, 2026
Homeराष्ट्रीययूजी, पीजी स्तर पर अनिवार्य विषय होगा साइबर सुरक्षा

यूजी, पीजी स्तर पर अनिवार्य विषय होगा साइबर सुरक्षा

नेशनल डेस्क

नई दिल्ली। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट लेवल पर साइबर सिक्योरिटी की पढ़ाई अनिवार्य बनाने जा रहा है। यूजीसी कमेटी ने कोर्स का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है जिसमें यूजी, पीजी के छात्रों को इस पूरे कोर्स के लिए कुल 75 घंटे पढ़ाया जाएगा। इसके अंतर्गत थ्योरी 45 घंटे की होगी, जबकि प्रैक्टिकल 30 घंटे का होगा। साइबर जागरुकता दिवस पर आयोजित एक वेबिनार में यूजीसी अध्यक्ष प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने इसकी घोषणा की। यूजीसी अध्यक्ष ने कहा कि साइबर सिक्योरिटी प्रोग्राम का मकसद अधिक जागरूक, उत्तरदायी और जिम्मेदार डिजिटल नागरिक बनाना है। इस तरह स्वस्थ्य साइबर सिक्योरिटी पोजर और इकोसिस्टम तैयार हो सकेगा। यूजी और पीजी लेवल पर इस कोर्स के लिए, उच्च शिक्षा संस्थान (एचईआई) साइबर सुरक्षा, कंप्यूटर, आईटी की क्वालीफाईड फैकल्टी या एक्सपर्ट्स लेक्चर, प्रैक्टिकल्स और ट्यूटोरियल आयोजित कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि साइबर सुरक्षा और खतरे को समझने के लिए, छात्रों को टेक्निकल नॉलेज और सुरक्षा के लिए जरूरी स्किल से लैस करने के लिए, साइबर खतरों से बचाने के लिए, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी आयामों से बचाव के लिए छात्रों में ऐसे स्किल डेवलेप करने के लिए, साइबर सिक्योरिटी के अधिकार, नियामक, कानूनी, आर्थिक, पर्यावरण, सामाजिक और नैतिक संदर्भ समझाने के लिए, ऑनलाइन सोशल मीडिया नेटवर्क का जिम्मेदारी से इस्तेमाल करना सिखाने के लिये, साइबर क्राइम और उसके प्रभाव को समझने के लिए विद्यार्थियों को साइबर सिक्योरिटी के बारे में जानना बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि साइबर सिक्योरिटी कोर्स के माध्यम से छात्रों को पासवर्ड कैसे सुरक्षित रखें, फोन एप्लीकेशंस को कैसे मैनेज करें, डिजिटल पेमेंट्स सिक्योरिटी व कैसे बचें,अपने वाईफाई को दूसरों से कैसे सुरक्षित रखें, साइबर कानून, सोशल मीडिया सिक्योरिटी, ई कॉमर्स और डिजिटल भुगतान आदि सिखाया जाएगा।

यह भी पढें : शादी से इंकार की खौफनाक सजा, जिंदा जलाई गई युवती

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular