Tuesday, January 13, 2026
Homeकानपुरयुवक की हत्या का खुलासा, आरोपित गिरफ्तार

युवक की हत्या का खुलासा, आरोपित गिरफ्तार

कानपुर (हि.स.)। बर्रा थाना की पुलिस ने जरौली फेस वन में 12 दिसम्बर को हुई युवक की हत्या में फरार चल रहे हत्यारोपित को पुलिस ने गुरुवार देर रात गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को हत्या का खुलासा हुआ है।

पुलिस उपायुक्त दक्षिण रवीन्द्र कुमार ने बताया कि, 12 दिसम्बर को जरौली नाले के किनारे कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के सेरुआ गांव निवासी सुनील कुमार के सिर पर डंडा मारकर हत्या कर दी गई थी। सुनील के पास से बांस का डंडा, शराब के पाउच व एक मफलर मिला था।

गिरफ्तार आरोपित बलरामपुर जनपद के तुलसीपुर थाना क्षेत्र के निवासी महेश वर्मा है। हत्यारोपी ने अपना जूर्म स्वीकारते हुए बताया कि सुनील ने 20 दिन पहले शराब के नशे में धुत होकर उसके साथ कुकर्म किया था। इसके बाद ही उसने उसे मारने की योजना बनायी थी। 12 दिसम्बर को दोनों ने साथ में शराब पी। इसके बाद मृतक ने दोबारा कुकर्म का प्रयास किया था, जिस पर उसने घटना को अंजाम दिया।

राम बहादुर/दीपक/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular