Monday, September 14, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडायुवक की मौत पर पीड़ित परिजनों से मिले सपा नेता सूरज सिंह

युवक की मौत पर पीड़ित परिजनों से मिले सपा नेता सूरज सिंह

गोंडा। तीन दिन पहले शहर के रानीपुरवा निवासी धर्मेंद्र यादव की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। खबर मिलने पर शनिवार को सपा नेता व गोण्डा सदर से प्रत्याशी रहे सूरज सिंह ने घर जाकर पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। घर जाकर माँ, पत्नी और बच्चों को ढांढस बंधाया, साथ ही आर्थिक से आर्थिक मदद भी की।
सूरज सिंह ने बताया कि मृतक का परिवार अत्यंत गरीब है,व्यक्तिगत मदद की गई है। श्री सिंह ने यह भी बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी सूचित कर पार्टी की ओर से मदद करवाई जाएगी।

अपने विद्यालय में नौकरी देने का वादा :

मृतक की पत्नी सुनीता देवी दोनों बच्चों के पालन-पोषण को लेकर अत्यंत भावुक हो गईं। सूरज सिंह ने कहा कि मृतक की पत्नी के लिए अपने विद्यालय में नौकरी देने की भी व्यवस्था की जाएगी।
मृतक की माँ का सावित्री देवी ने परिवार के भविष्य के लिए गुहार लगाई तो युवा नेता श्री सिंह ने बच्चों की की शिक्षा की व्यवस्था करने का भी आश्वासन दिया। इस दौरान साथ में शिवसम्पत सिंह, पिन्टू पाण्डेय, अमन शुक्ल, सोनू यादव, संतोष कन्नौजिया बल्ली, पुतनू यादव आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular