Friday, March 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयुवक की गला रेतकर हत्या

युवक की गला रेतकर हत्या

रायबरेली। डीह थाना क्षेत्र में रविवार को बाग में सो रहे एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी। 

डीह के मकंदीपुर गांव का में रहने वाला संजय कुमार(28) शनिवार की रात को रोजाना की तरह अपने बाग में सोया था। रात में ही अज्ञात बदमाशों ने उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। रविवार की सुबह बाग की तरफ गए ग्रामीणों ने युवक का खून से लथपथ शव देखा तो मृतक के​ परिवार और पुलिस को सूचना दी। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के परिवार ने बताया कि उनके बेटे की किसी भी व्यक्ति से कोई दुश्मनी नहीं थी। 

डीह थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक की हत्या हुई है। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जायेगा। 

RELATED ARTICLES

Most Popular