– रैली में महिला पुलिसकर्मी, एनसीसी गर्ल्स कैडेट, जवाहर मोटर्स, रेड सैफायर तथा क्रास व्हील मोटर्स की महिला कर्मियों ने किया प्रतिभाग
मुुरादाबाद (हि.स.)। रविवार दोपहर मुरादाबाद में सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत दोपहिया वाहन रैली निकाली गई। जिसमें महिला पुलिसकर्मी, एनसीसी गर्ल्स कैडेट, जवाहर मोटर्स, रेड सैफायर तथा क्राॅस व्हील मोटर्स की महिला कर्मियों ने प्रतिभाग किया।
पंचायत भवन जिगर मंच से आरंभ हुई दोपहिया वाहन रैली को पुलिस अधीक्षक नगर अखिलेश भदौरिया एवं अपर जिलाधिकारी प्रशासन सुरेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली फुब्बारा चौक, मझोली चौराहा, चौधरी चरण सिंह चौक होते हुए दिल्ली रोड स्थित सर्किट हाउस में समाप्त हुई। रैली द्वारा जन सामान्य को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया तथा यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर एआरटीओ प्रशासन छवि सिंह चौहान, एआरटीओ प्रवर्तन आनंद निर्मल, एआरटीओ प्रवर्तन अनिल कुमार, यातायात निरीक्षक पवन कुमार, थाना सिविल लाइन के प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र सिंह, यातायात निरीक्षक ऋषि गोपाल व धर्मेंद्र सिंह, अभिनव भारत समाज सेवी संस्था से कपिल रस्तोगी उपस्थित रहे।
निमित जायसवाल
