Sunday, February 15, 2026
Homeराष्ट्रीयमोदी सरकार ने स्पूतनिक लाइट के अंतिम चरण के ट्रायल पर रोक...

मोदी सरकार ने स्पूतनिक लाइट के अंतिम चरण के ट्रायल पर रोक लगा दी


नई दिल्ली । भारत में रूस की कोविड-19 वैक्सीन स्पूतनिक लाइट के अंतिम चरण के ट्रायल पर रोक लगा दी है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि एक्सपर्ट कमेटी ने डॉक्टर रेड्डीज लैबोरेटरीज को तीसरे चरण के ट्रायल करने की अनुमति नहीं दी है। बच्चों पर कोवोवैक्स वैक्सीन के ट्रायल की अनुमति मांग रही सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को भी मंजूरी नहीं दी है। फिलहाल, भारत में कोविशील्ड और कोवैक्सीन के अलावा स्पूतनिक वी का भी इस्तेमाल हो रहा है। हाल ही में अमेरिकी फार्मा कंपनी मॉडर्ना की वैक्सीन को आयात करने की मंजूरी मिली है।
केन्द्र सरकार की सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी ने डॉक्टर रेड्डीज लेबोरेटरी के आवेदन पर चर्चा की थी। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि पैनल ने कंपनी को स्पूतनिक लाइट को अंतिम चरण के ट्रायल की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। अगर भारत में वैक्सीन को मंजूरी मिलती है,तब इसकी कीमत करीब 730 रुपये होने की संभावना है। स्पूतनिक लाइट को भी स्पूतनिक वी के निर्माताओं ने तैयार किया है। यह एक सिंगल डोज वैक्सीन है। रिपोर्ट के अनुसार, डॉक्टर रेड्डीज लैबोरेटरीज के टॉप अधिकारियों ने कहा है कि कंपनी देश में सिंगल डोज कोरोना वैक्सीन स्पूतनिक लाइट को लाने के लिए नियामकों के साथ काम कर रही है। इस दौरान उन्होंने स्पूतनित वी को लेकर भी जानकारी दी। इससे पहले उन्होंने कहा था, ‘मुझे उम्मीद है कि एक बार स्पूतनिक लाइट भारत आई, तो यह देश के वैक्सिनेशन प्रोग्राम के लिए काफी फायदेमंद होगी। सबसे बड़ी बात यह हैं कि दो डोज के बजाए, यह सिंगल डोज वैक्सीन 80 फीसदी तक प्रभावी रहेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular