Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमोदीनगर में किसान की सरेआम गोली मारकर हत्या

मोदीनगर में किसान की सरेआम गोली मारकर हत्या

गाजियाबाद (हि.स.)। मोदीनगर थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर गांव में शनिवार की देर रात बदमाशों ने एक किसान की सरेआम गोलियां बरसा कर हत्या कर दी और फरार हो गए।

पुलिस का कहना है कि मरने वाला किसान हत्या के एक मामले में आरोपी रहा है और इन दिनों जमानत पर था। बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग की। इस हत्याकांड के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मृतक किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मोदीनगर थाने के शाहजहांपुर गांव निवासी मनोज नागर गांव में अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाश आए और उनपर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। किसान नागर को कई गोलियां लगी और वहीं पर ढेर हो गए।

प्रत्यक्षदर्शी गांव वालों का कहना है कि बदमाशों ने 10 से 12 राउंड गोलियां चलाई। बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. इरज राजा के अनुसार करीब ढाई साल पहले किसान मनोज गांव में हुई एक व्यक्ति की हत्या मामले में जेल भी गया था। इन दिनों वह जमानत पर था। पुलिस को शक है कि कहीं इस मामले के चलते ही मनोज की हत्या को अंजाम दिया गया हो। मामले की गम्भीरता से जांच की जा रही है। पुरानी रंजिश व अन्य बिंदुओं पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular