Sunday, March 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमोटरसाइकिल से घर जा रहे ग्राम प्रधान को बाइक सवारों ने मारी...

मोटरसाइकिल से घर जा रहे ग्राम प्रधान को बाइक सवारों ने मारी गोली

मुरादाबाद(हि.स.)। थाना मैनाठेर में मोटरसाइकिल से घर जा रहे कुंदरकी ब्लॉक की ग्राम पंचायत कलालखेड़ा के ग्राम प्रधान जगतपाल सिंह (45) को गोली मार दी गई। प्रधान जगतपाल गंभीर रूप से घायल होकर वही पर ही गिरकर बेहोश हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने वहां जाकर देखा तो पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने घायल प्रधान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां घायल प्रधान ने बताया कि बाइक सवार तीन लोगों में से एक ने उसे गोली मारी थी और फरार हो गए थे।

थाना मैनाठेर पुलिस ने बताया कि ग्राम प्रधान के कंधे में गोली लगी है। पहले उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां कुछ देर बाद उनकी हालत बिगड़ने पर घर वाले निजी अस्पताल लेकर पहुंच गए। जानलेवा हमला करने के बाद आरोपित फरार हो गए। शुरुआती जांच में पता चला है कि हमलावर घर के निकट ही पराली के ढेर के पीछे छिपे थे। जब ग्राम प्रधान गांव के अंदर से वापस बाइक से जा रहे थे तभी तीन लोगों ने उन पर जानलेवा हमला किया। पुलिस जांच में हमला रंजिश के चलते सामने आ रहा है। परिवार की ओर पुलिस को अभी तक तहरीर नहीं दी है। थाना मैनाठेर प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

निमित/दीपक/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular