Tuesday, April 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमेरे निरीक्षण से सिंचाई विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों की स्थिति स्पष्ट - स्वतंत्रदेव...

मेरे निरीक्षण से सिंचाई विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों की स्थिति स्पष्ट – स्वतंत्रदेव सिंह

– समय से न आने वाले अधिकारियों व कर्मियों को नोटिस भेजकर मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

लखनऊ (हि.स.)। प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने सिंचाई विभाग के मुख्यालय में 11 बजे के करीब औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सभी प्रवेश द्वार को बंद करा दिए। इस दौरान सिंचाई विभाग में कार्यरत अधिकारी, कर्मचारी की उपस्थिति जांचते हुए जलशक्ति मंत्री ने कहा कि मेरे निरीक्षण से विभागीय कार्यशैली की स्थिति स्पष्ट हो गयी है।

जलशक्ति मंत्री ने सिंचाई विभाग के मुख्यालय एवं परिकल्प भवन में हाजिरी पुस्तिका का निरीक्षण करते हुए कहा कि कार्य दिवस पर समय का पालन करें। तय समय में कार्य पर आना अतिआवश्यक है। छुट्टी के दिन अन्य कार्यों का निपटाने के लिए मिलता ही है फिर कार्य दिवस पर समय से उपस्थिति अवश्य होनी चाहिए। बीते दिन के कार्य को समय से पूरा करने पर ही अगले दिन का कार्य कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि हाजिरी पुस्तिका में जो भी कर्मचारी, अधिकारी उपस्थित नहीं है, उनको नोटिस भेजकर जानकारी मांगी जायेगी। वे विलम्ब से कार्य दिवस पर कार्यालय क्यों आ रहे हैं, समय का पालन क्यों नहीं किया जा रहा है। सिंचाई विभाग में तय समय पर कार्यों को पूरा कराने के लिए कर्मचारी एवं अधिकारियों को समय से आना आवश्यक है। इसके लिए आज निरीक्षण किया गया, आगे भी बीच-बीच में निरीक्षण होता रहेगा।

शरद

RELATED ARTICLES

Most Popular