Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमेरठ : संपत्ति विवाद में बेटे ने बाप को मोरी गोली, मौत

मेरठ : संपत्ति विवाद में बेटे ने बाप को मोरी गोली, मौत

मेरठ । उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक कलयुगी बेटे ने संप‎त्ति को लेकर अपने पिता की गोली मार हत्या कर दी। साथ ही शव कार में बंद करके फरार हो गया। यह सूचना ‎मिलते ही पुलिस और फारेंसिक टीम मौके पर पहुंची और कार का शीशा तोड़कर शव बाहर निकाला। इसके बाद पु‎लिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा ‎कि मृतक का बड़े बेटे से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते रोहित ने ही अपने पिता की गोली मारकर हत्या की। आरोपी फरार है और उसका मोबाइल भी बंद है।
पुलिस ने कहा ‎कि कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के लाला मोहम्मदपुर रोड पर देर रात सड़क के किनारे खड़ी कार से शव बरामद किया गया। शव की शिनाख्त कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के नंगलाताशी निवासी सुखरमपाल (65) के रुप में की गई। उन्होंने बताया कि सुखरमपाल अपनी पत्नी, बेटी और दामाद के साथ रहते थे और बेटा अलग रहता था। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर बताया कि रोहित को शक था कि माता-पिता बहन को संपत्ति दे देंगे। इस पर पिता-पुत्र में विवाद भी हुआ था। घटना के संबंध में देर रात मृतक की पत्नी ने बेटे और उसके दोस्त देवेंद्र के खिलाफ हत्या करने की तहरीर दी। ‎फिलहाल पु‎लिस आरोपी ‎बेटे की तलाश कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular