मेरठ (हि.स.)। थाना इंचोली पुलिस द्वारा रविवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाकर लुटेरों का सत्यापन किया गया। इस दौरान तीन लुटेरों की मृत्यु होना पाया गया। जबकि अन्य लुटेरों को पुलिस ने कड़ी हिदायत दी।
एसएसपी प्रभाकर चौधरी के अपराधियों के सत्यापन के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया है। इस निर्देश के बाद इंचौली थाना क्षेत्र के मोबाईल लूट और चैन स्नेचिंग से सम्बन्धित लुटेरों के सत्यापन के सम्बन्ध मे विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इसके लिए तीन टीमों का गठन किया गया। इस दौरान पता चला कि तीन लुटेरों की मौत हो चुकी है। जबकि 11 लुटेरे अपने घरों पर नहीं मिले। 16 लुटेरे अपने घरों पर मिले।
पुलिस ने घरों पर मिले लुटेरों को थाने लाकर पूछताछ की। घरों पर मिले लुटेरों में सैनी गांव निवासी सुनील वाल्मीकि और गौरव वाल्मीकि, उलखपुर गांव निवासी गुलाब जाटव, महल गांव निवासी अमित जाटव और पवन जाटव, खरदौनी गांव निवासी हारून राजपूत, दिलशाद उर्फ चूहा और गुफरान राजपूत, जलालपुर गांव निवासी सचिन जाट और पंकज जाटव, किशोरीपुर गांव निवासी रोशन जाटव, मसूरी निवासी मनीष जाटव, सैनी गांव निवासी आदिल, लावड़ निवासी वसीम कमलिया और जिया उल हक कुरैशी, बिसौला निवासी कपिल वाल्मीकि शामिल रहे। इन बदमाशों का शासन द्वारा निर्धारित प्रारूप में डोजियर तैयार किया जा रहा है। एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि यह अभियान पूरे जनपद में चलाया जा रहा है। अपराधियों को अपराध से दूर रहने की हिदायत दी जा रही है।
कुलदीप
