Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमेरठ: पुलिस के साथ मुठभेड़ में तीन तस्कर घायल

मेरठ: पुलिस के साथ मुठभेड़ में तीन तस्कर घायल

मेरठ (हि.स.)। पंजाब से आ रहे ईएनए को चुराकर बेचने वाले गिरोह को पकड़ने के बाद रविवार को तीन फरार तस्करों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में तीनों तस्कर घायल हो गए। तीनों तस्करों पर इनाम घोषित था। 

कंकरखेड़ा पुलिस और स्वाट टीम ने पंजाब से आने वाले टैंकरों से एक्स्ट्रा न्यूट्रल एल्कोहल (ईएनए) चोरी करके बेचने वाले गिरोह के सात बदमाशों को गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से 60 हजार लीटर ईएनए भरे टैंकर और अन्य सामान बरामद हुआ था। इस गिरोह के तीन तस्कर फरार हो गए थे। रविवार को दौराला थाना क्षेत्र में बफावत रोड पर पुलिस व एसओजी टीम की तस्करों की तलाश में जुटी थी। इतने में एक सेंट्रो कार वहां से गुजरी। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन कार सवारों ने फायरिंग शुरू कर दी।
 इस मुठभेड़ में तीन तस्कर पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। दौराला इंस्पेक्टर ब्रिजेश चैहान ने बताया कि मुठभेड़ में घायल तस्कर बबू उर्फ दिनेश निवासी इंदिरापुरी दौराला पर 20 हजार रुपए, अजय उर्फ जगन और विजय उर्फ कंपासे निवासी चिरोड़ी दौराला पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस ने तस्करों के कब्जे से 120 लीटर ईएनए से भरी तीन कैन, 315 बोर तमंचा, पांच खोखे और चार जिंदा कारतूस बरामद किए। पुलिस इन घायल तस्करों से अस्पताल में भर्ती कराया।

RELATED ARTICLES

Most Popular