Monday, February 9, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमेरठ पासपोर्ट सेवा केंद्र में काम शुरू

मेरठ पासपोर्ट सेवा केंद्र में काम शुरू

मेरठ (हि.स.)। लंबे समय बाद शुक्रवार से मेरठ कैंट डाकघर में पासपोर्ट सेवा केंद्र ने काम करना शुरू कर दिया। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय गाजियाबाद से आए कर्मचारियों ने काम करना शुरू किया।

मेरठ कैंट में चल रहे पासपोर्ट सेवा केंद्र से दो डीएसएलआर कैमरे चोरी होने के बाद से काफी समय से पासपोर्ट संबंधी कार्य बंद पड़े थे। मेरठ के लोग लंबे समय से पासपोर्ट सेवा केंद्र में काम शुरू करने की मांग कर रहे थे। मेरठ के सांसद राजेंद्र अग्रवाल और कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने इस स्तर को विदेश मंत्रालय के अधिकारियों के सामने उठाया। इसके बाद सुरक्षा की दृष्टि से मेरठ कैंट डाकघर में पासपोर्ट सेवा केंद्र के लिए जगह का चयन किया गया। कई दिन से पासपोर्ट सेवा केंद्र को नए सिरे से शुरू करने की कवायद चल रही थी।

क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय गाजियाबाद से मेरठ के पासपोर्ट सेवा केंद्र में नई बैटरी, फर्नीचर, कंप्यूटर आदि सामान लगाया गया। प्रवर अधीक्षक डाक मेरठ अनुराग निखारे ने दो नए कैमरे उपलब्ध कराए। इसके बाद शुक्रवार से पासपोर्ट सेवा केंद्र में काम शुरू हो गया और लोगों के अप्वाइंटमेंट शुरू हो गए। गाजियाबाद से आए वरिष्ठ पासपोर्ट सहायक रंजन कुमार ने डाक विभाग के कर्मचारियों प्रशांत चौधरी और दीपक कुमार के साथ कार्य शुरू कराया। इससे लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular