Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुलायम के जन्मदिन पर मप्र के सीधी से चला समूह, 500 किमी...

मुलायम के जन्मदिन पर मप्र के सीधी से चला समूह, 500 किमी साइकिल चलाकर पहुंचे लखनऊ

लखनऊ, (हि.स.)। समाजवादी पार्टी मध्य प्रदेश के कार्यकर्ताओं का एक समूह पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन के अवसर पर 22 नवम्बर को जनपद सीधी, रीवा, पन्ना से होते हुए 500 किलोमीटर की साइकिल यात्रा कर 27 नवम्बर को लखनऊ समाजवादी पार्टी, प्रदेश कार्यालय पहुंचा।

उत्तर प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में साइकिल यात्रियों ने ‘‘युवाओं ने ठाना है, अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है‘‘ के नारे का उद्घोष करते रहे।

साइकिल यात्रियों के दल का नेतृत्व करने वालों में राकेश सिंह यादव सहित दशरथ सिंह पहलवान (पन्ना) राम प्रताप यादव (सीधी), अमरेश पटेल (रीवा), अशोक यादव एडवोकेट, सौरभ सिंह, विवेक वर्मा, रामलखन यादव, लालजी साकेत, गया प्रसाद यादव, राहुल कुमार, महेन्द्र यादव, राकेश, चित्रसेन, आकाश, जय प्रकाश साकेत, राजकुमार, जय पटेल, अशोक, राजकुमार राठ, संजय वर्मा, आर.के. वर्मा शामिल रहे।

दशरथ सिंह पहलवान ने कहा कि मध्य प्रदेश के युवाओं में अखिलेश यादव को लेकर उत्साह है। उत्तर प्रदेश के आगामी 2022 के चुनाव में अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने पर ही नौजवानों का भविष्य सुरक्षित होगा। समाजवादी पार्टी की सरकार में ही खुशहाली और तरक्की सम्भव है।

RELATED ARTICLES

Most Popular