Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुरादाबाद में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

मुरादाबाद में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

मुुरादाबाद (हि.स.)। मुरादाबाद में बुधवार को नगर निगम की टीम द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रहा। इंदिरा चौक से कटघर के मकबरा क्षेत्र तक चले के अभियान के दौरान जहां स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण हटाए गए वहीं कुछ स्थानों पर नगर निगम की टीम के लोगों को व्यापारियों व लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ा और विरोध के बीच नगर निगम की टीम ने अपनी कार्रवाई को बिना रुकावट के पूरा किया।

बुधवार दोपहर में नगर निगम की टीम जेसीबी और बुलडोजर लेकर गलशहीद थाना क्षेत्र के इंदिरा चौक पहुंची, जहां से टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान प्रारंभ किया। अभियान शुरू होते ही आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार, फड़ लगाए लोग और खोखे वाले नगर निगम की टीम को देखकर अपनी दुकान और फड़ को समेट कर रफूचक्कर हो गए। जिन दुकानदारों ने अवैध रूप से दुकान के बाहर सामान रख रखा था और दुकान के छज्जे निकाल रखे थे नगर निगम की टीम ने उस सामान को जब्त कर लिया और जेसीबी से छज्जों को क्षतिग्रस्त कर दिया। नगर निगम टीम द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान मकबरा क्षेत्र तक चलाया गया, इस दौरान जुर्माना भी वसूल किया गया।

निमित जायसवाल

RELATED ARTICLES

Most Popular