Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुजफ्फरनगर में व्यापारी की गोली मारकर हत्या, आक्रोश

मुजफ्फरनगर में व्यापारी की गोली मारकर हत्या, आक्रोश

मेरठ, 19 अक्टूबर (हि.स.)। मुजफ्फरनगर के फुगाना गांव में मंगलवार को एक युवक ने व्यापारी की दुकान में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया और शव नहीं उठने दिया। सूचना पर सीओ भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फरार आरोपित की तलाश की जा रही है।

फुगाना थाना क्षेत्र के फुगाना गांव में प्रवेंद्र मलिक की परचून की दुकान है। कुछ दिन पहले उसका गांव के ही एक युवक आदित्य उर्फ भूरा से झगड़ा हुआ था। बताया जाता है कि मंगलवार को प्रवेंद्र अपनी दुकान पर बैठा था। तभी आदित्य ने दुकान में घुसकर प्रवेंद्र को गोलियों से भून दिया। प्रवेंद्र को पांच गोली लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर सीओ भारी पुलिस फोर्स के साथ गांव में पहुंचे। हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया और कई घंटे तक शव नहीं उठने दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपित फरार हो गया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा कर शांत किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular