Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुख्य सचिव ने की एनएचएआई के परियोजनाओं की वर्चुअल समीक्षा

मुख्य सचिव ने की एनएचएआई के परियोजनाओं की वर्चुअल समीक्षा

मेरठ (हि.स.)। प्रदेश के मुख्य सचिव ने शनिवार को वर्चुअल बैठक में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की प्रदेश में चल रही परियोजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान मेरठ में चल रही परियोजनाओं को भी समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए।

वर्चुअल बैठक में मेरठ मंडल की आयुक्त सेल्वा कुमारी जे. ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं से संबंधित लंबित प्रकरणों पर त्वरित कार्यवाही करके प्रगति लाने को कहा। मुख्य सचिव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में एनएचएआई के जो भी प्रोजेक्ट निर्माणाधीन हैं, उनसे संबंधित समस्याओं का त्वरित समाधान कराया जाए, लंबित प्रोजेक्टों को गति प्रदान की जा सके। मेरठ के अंतर्गत एनएचएआई के प्रोजेक्ट एनएच-235, एनएच-119, मेरठ-गढमुक्तेश्वर 709ए, मेरठ-करनाल 709बी के संबंध में लंबित प्रकरण का समाधान निकालते हुए कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए।

इसके बाद मेरठ के जिलाधिकारी दीपक मीणा द्वारा कैम्प कार्यालय में बैठक बुलाकर परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। इनमें एनएच-235, एनएच-119, मेरठ-गढ़मुक्तेश्वर 709ए, मेरठ-करनाल 709बी निर्माण कार्य के अंतर्गत आने वाले धार्मिक स्थल को स्थानांतरित करने तथा निजी निर्माण, सरकारी व निजी वृक्षों को हटाने एवं अन्य लंबित मुद्दों का समाधान कर कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी, एसपी देहात केशव कुमार, एसपी सिटी पीयूष सिंह आदि उपस्थित रहे।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular