Saturday, March 7, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडल मुख्यमंत्री योगी ने रामचंद्र परमहंस दास की समाधि पर अर्पित की पुष्पांजलि

 मुख्यमंत्री योगी ने रामचंद्र परमहंस दास की समाधि पर अर्पित की पुष्पांजलि

अयोध्या(हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे। राम कथा पार्क हेलीपैड से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सीधे रामचंद्र परमहंस दास की समाधि पर पहुंचे। यहां उन्होंने परमहंस की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी ने श्रीराम जन्मभूमि पहुंचकर दर्शन-पूजन किया और देश-प्रदेशवासियों के कल्याण व सुख-समृद्धि की कामना की।

रामलला के दर्शन के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर निर्माण की प्रगति का हाल जाना। यहां श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने मुख्यमंत्री को मंदिर निर्माण से जुड़ी जानकारी दी। योगी आदित्यनाथ ने यहां कार्य कर रहे मजदूरों से भी बातचीत की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से वर्तमान समय में चल रहे कार्य की प्रगति भी जानी। निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

पवन पाण्डेय/बृजनंदन

RELATED ARTICLES

Most Popular